उत्तराखंड,कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल की जांच के लिए STF टीम गठित,

हरिद्वार,न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला थम नहीं रहा है। नैनीताल और उत्तरकाशी की जिला कोर्ट के बाद अब देहरादून और हरिद्वार के जिला कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार तीसरे दिन देहरादून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसको लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसी अलर्ट है वही आज हरिद्वार : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस ने परिसर खंगाला। बम निरोधक दस्ता मुस्तैद रहा। जिला न्यायालय हरिद्वार की आधिकारिक ईमेल पर मंगलवार को एक धमकी भरा मेल आने से हड़कंप मच गया था।

 

न्यायालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक पत्र भी भेजा गया है। जिसके बाद आज सुबह से ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने जिला न्यायालय परिसर में डेरा डाल लिया। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह की मौजूदगी में संयुक्त टीम ने न्यायालय परिसर का कोना-कोना खंगाला और सघन चेकिंग अभियान चलाया।

 

बता दें कि दो दिनों में उत्तरकाशी, हरिद्वार, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि धमकियों के बीच मंगलवार को उत्तराखंड बार काउंसिल के 23 सदस्यों के चुनाव शांतिपूर्ण हो चुके हैं।

 

इस संबंध में बुधवार को पुलिस मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई थी जिसमें इंटेलीजेंस के साथ इस मामले पर चर्चा की गई। धमकी भरे ई-मेल देश के कई राज्यों में आए हैं। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस संबंधित प्रदेशों की जांच एजेंसियों के साथ सभी तथ्यों को साझा कर रही है। डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि सभी प्रकरणों को गंभीरता से लिया गया है।

 

सभी न्यायालयों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए वहां पर इंतजाम और कड़े कर दिए गए हैं। इस तरह किसी भी सूचना पर पुलिस बल को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। ये सभी ई-मेल एक ही पैटर्न के हैं। ऐसे में इस बात की जांच जरूरी है कि इनका सोर्स क्या है। इसके लिए अन्य प्रदेशों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

साइबर पुलिस को इन ई-मेल की जांच के निर्देश दिए गए हैं। एसटीएफ के अंतर्गत एक विशेष टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा दो प्राथमिकियां उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में दर्ज की गई हैं। इनकी जांच तेज करने के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

 

देहरादून जिला न्यायालय परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस संबंध में तत्काल एक बैठक बुलाई थी। इसमें इंटेलीजेंस के अधिकारियों के साथ भी विमर्श किया गया है। इंटेलीजेंस दूसरे राज्यों के साथ संपर्क में है। हर गतिविधि पर पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *