उत्तराखंड, जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश 6 लोगों की मौत

हरिद्वार, उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आप बता दे की जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 6 लोगों की मौत ह गई हेलिकॉप्टर में पांच यात्रियों के साथ एक पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे की पुष्टि की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर चार्ली एक्सरे कंपनी का बताया जा रहा है। बताया गया है कि इलाके में खराब मौसम के कारण गुरुवार को हेलिकॉप्टर सेवाएं बंद रखी गई थीं। इसके बावजूद हादसे की परिस्थितियों को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना कर दी गई हैं

हेलीकॉप्टर हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। सीएम धामी ने एक्स हैंडल पर कहा कि चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *