उत्तराखंड,देहरादून: गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की. उत्तराखंड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के खातों मेंपीएम किसान सम्मान निधिकी 161.96 करोड़ रुपये की राशि पहुंची. इसके लिए सीएम धामी ने पीएम मोदी का आभार जताया. सीएम धामी ने कहा किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सर्वे ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला, देहरादून में आयोजित ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के अंतर्गत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 18 हजार 690 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की. इसके अंतर्गत उत्तराखण्ड के भी 8 लाख 8 हजार से अधिक लाभार्थी किसानों के खातों में 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि हस्तांतरित की गई.
कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों की कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में लैवेंडर और डेंडेलियन जैसी फसलों की खेती को बढ़ावा दे रही है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर तैयार करने में मदद मिल सकती है। कृषि मंत्री ने आपदा प्रभावित किसानों को निर्धारित आपदा सहायता के अतिरिक्त राज्य सरकार की ओर से भी मदद देने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम में विधायक बृजभूषण गैरोला, उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौधरी, राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, दायित्वधारी ज्योति कोटिया, सचिव कृषि डॉ. एस.एन. पाण्डेय और महानिदेशक कृषि एवं उद्यान डॉ. आनंद श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य को करीब 14 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही कई योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के रूप में 19 हजार करोड़ रुपये जारी करेंगे। इसके अलावा दो नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। उनके दौरे में पशुपालन, खेती, सड़क, मेट्रो और पर्यटन से जुड़ी कई अहम योजनाएं शामिल हैं।
पीएम मोदी ने कहा, इससे डेयरी किसानों को प्रत्यक्ष रूप से कई बड़े व क्रांतिकारी लाभ मिलेंगे। यह केंद्र केवल आधुनिक तकनीक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ‘कांकरेज’ जैसी भारत की प्रसिद्ध स्वदेशी नस्लों के संरक्षण व संवर्धन में अहम भूमिका निभाएगा।
बनासकांठा से होगी दौरे की शुरुआत
प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह सबसे पहले गुजरात के बनासकांठा पहुंचेंगे। यहां वे भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक और इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) से जुड़ी प्रयोगशाला का दौरा करेंगे। इसके साथ ही भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर भी जाएंगे। करीब 127 एकड़ में फैला यह केंद्र पशुओं की नस्ल सुधारने और दूध उत्पादन बढ़ाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
