उत्तराखंड पुलिस का सिपाही पहुंचा दिल्ली जंतरमंतर नौकरी छोड़ने का किया एलान

दिल्ली में पेपर लीक का मामला गरमा रहा है जिसके चलते दिल्ली में लगातार प्रदर्शन चल रहा है तमाम राजनीति लोगों का जमवाड़ा लगा हुआ है वही इस बीच आज उत्तराखंड का एक सिपाही दिल्ली जंतर मंतर पहुंचा इस दौरान पुलिस के जवान ने स्टेज पर खड़े होकर अपनी नौकरी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया  उत्तराखंड पुलिस के जवान का नाम शेर सिंह है। वह पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में तैनात थे और उन्होंने छात्रों के आंदोलन के समर्थन में मंच से इस्तीफा दिया।

सिपही का वीडियो भी सामने आया। जिसमें वह युवाओं के बीच कहा रहा है कि सैकड़ों सिपाही उत्तराखंड में नौकरी से इस्तीफा देकर आंदोलन में आने को तैयार हैं। कहा कि देश का युवा अगर ऐसे ही सड़कों पर पिटता रहेगा तो देश कैसे बढ़ेगा।

जिस समय युवाओं पर लाठी चार्ज हो रहा था, मैं भ्रष्ट नेताओं की ड्यूटी में तैनात था। जब मैंने देखा कि एक बहन पर लाठियां बरसाईं तो मन में आया कि AK47 चला दूं।

आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने बताया कि कांस्टेबल 28 जून से पिथाैरागढ़ से अनुपस्थित था। इसके लिए उसे नोटिस दिया गया था। जिसके बाबद उसे 20 जुलाई को सस्पेंड कर दिया गया था। निलंबित कांस्टेबल का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। इसका एक अन्य साथी प्रवीण बाल्मिकी जैसे कुख्यात के साथ मिलकर गतिविधियों में संलिप्त थे। लोगों को डरा धमकाकर लोगों की जमीन हड़पते थे। हरिद्वार में मामला भी दर्ज किया गया। ये कई महीने जेल भी रहा। इस संबंध में पहले से ही कार्रवाई चल रही थी। अब जिस तरह के आरोप कांस्टेबल द्वारा लगाए जा रहे हैं, इस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *