हरिद्वार,बच्ची से दरिंदगी, बिगड़ी हालत, घर में घुसकर वारदात के बाद फरार हुआ

,हरिद्वार जिले में 11 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी की इस हरकत के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई थी. बच्ची की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है, जिसे पहले पास के हॉस्पिटल घटना के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बच्ची की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। मासूम को लेकर परिजन एम्स पहुंचे, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी परिवार का करीबी बताया जा रहा है.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक आरोपी किसी संदिग्ध और गंभीर बीमारी से पीड़ित है. इसे देखते हुए पुलिस ने आरोपी को भी मेडिकल जांच के लिए भेजा है. अब पुलिस द्वारा बच्ची और आरोपी दोनों के मेडिकल जांच कराए जा रहे हैं. मामले में चिकित्सकीय रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

11 महीने की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची का उपचार हायर सेंटर में कराया जा रहा है. आरोपी का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *