उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी आवास पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देंगे श्रद्धांजलि,आज देहरादून के मैक्स अस्पताल में हुआ था निधन कल उत्तराखंड में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन के कारण, प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है, इस दौरान समस्त सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही कोई शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किए जाएंगे। कल स्कूल कॉलेज भी बंद रहेंगे

