देहरादून,पैनेसिया हॉस्पिटल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी एक महिला की मौत

हरिद्वार देहरादून शहर में बुधवार को पैनेसिया हॉस्पिटल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अचानक धुआं फैलने के बाद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अस्पताल के एसी सिस्टम में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग भड़की, जिसने कुछ ही देर में पूरे परिसर को धुएं से भर दिया। हादसे में 60 वर्षीय एक महिला मरीज की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मरीजों की तबीयत बिगड़ने की सूचना है। आग बुझाते हुए कई पुलिस कर्मी भी झुलस गए।

कई मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। वहीं कैलाश अस्पताल में लाए गए छह मरीजों में से दो की हालत भी नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि एसी में ब्लास्ट होने के कारण अस्पताल में आग लग गई थी। जानकारी के मुताबिक पैनेसिया अस्पताल में बुधवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर को खाली करा लिया गया।

गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय व सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह घटनास्थल पहुंचे। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

कई मरीज दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट

जानकारी के अनुसार अस्पताल में अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद मरीजों और तीमारदारों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने तुरंत मरीजों को वार्डों से बाहर निकालना शुरू किया। कई मरीजों को एंबुलेंस के जरिए दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह एसी ब्लास्ट मानी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग के बाद कुछ ही देर में पूरे परिसर में धुआं भर गया था। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और आनन-फानन में रेस्क्यू शुरू किया गया। वही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया वही आग बुझाने में कई पुलिस कर्मी भी झुलासे  जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *