उत्तराखंड,आर्मी ट्रक और कार की टक्कर, पांच लोग घायल अस्पताल में भर्ती

हरिद्वार,नरकोटा क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक आर्मी ट्रक और कार के बीच जोरदार हो गई. इस टक्कर में पांच लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों, पुलिस और राहत दल की तत्परता से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया. इनमें दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है.

इनमें दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है। घटना दोपहर की है। जब ट्रक व एक कार के बीच टक्कर हुई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा, एस. द्विवेदी ने बताया कि घटना के बाद पांच घायलों को जिला चिकित्सालय में लाया गया। उन्होंने बताया जीतेन्द्र सिंह (25) निवासी देवाल चमोली, सुशीला देवी (40) निवासी लोहाजंग चमोली गंभीर घायल थे।जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर बेस चिकित्सालय रेफर किया गया। उन्होंने बताया घायल शांति देवी (45) निवासी चांदपुर गढ़ी चमोली हिमांशु (14) निवासी लोहाजंग व भावेश (15) चांदपुर गढ़ी चमोली को भी चोटें आई हैं। उनका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।

 

जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

दुर्घटना के कारणों व सड़क की स्थिति का जायजा लेने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुर्घटना स्थल के आसपास सड़क पर आए मलबे को तत्काल हटाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने नरकोटा क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के लिए सड़क किनारे रखी गई निर्माण सामग्री को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए, जिससे यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *