उत्तराखंड शासन ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 जिलों के मुख्य चिकित्सा

उत्तराखंड,उत्तराखंड शासन ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। अल्मोड़ा, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और टिहरी समेत सात जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बदले गए हैं। शासन की तरफ से ये बदलाव चारधाम यात्रा साथ-साथ प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को ज्यादा प्रभावी और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

चारधाम यात्रा के मद्देनजर उत्तरकाशी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी डॉ श्याम विजय को दी है जबकि रुद्रप्रयाग जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अब डॉ अमित कुमार शुक्ला को बनाया गया है। वहीं टिहरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी डॉ. राम प्रकाश को दी गई है।

 

इसके अलावा डॉ. योगेश पुरोहित को अल्मोड़ा, डॉ. रश्मि पंत को नैनीताल, डॉ मेघना असवाल को पौड़ी और डॉ. हरिश्चंद्र पंत को पिथौरागढ़ जिले का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। डॉ. अमित कुमार शुक्ला को रुद्रप्रयाग जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

राज्य सरकार लगातार प्रदेश के सभी जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने पर जोर दे रही है। ऐसे में नए अधिकारियों की तैनाती से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के संचालन में तेजी आने और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही

है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *