हरिद्वार उत्तराखंड में बाहर से घूमने आए युवकों और स्थानीय लोगो के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े होते रहते हैं अभी कुछ दिन पहले है कर्ण प्रयाग में निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट हुई थी जिसमें निहगो ने तलवार से स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया था अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार की रात श्रीनगर के पौड़ी चुंगी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात ओवरटेक को लेकर स्थानीय युवकों और राजस्थान से आए यात्रियों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। मारपीट में तीन स्थानीय युवक घायल हो गए। आरोप है कि यात्रियों ने डंडों और पत्थरों से हमला किया। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है
आरोप है कि राजस्थान से कार में सवार युवकों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद स्थानीय युवकों पर डंडों और पत्थरों से हमला किया गया. इस हमले में तीन स्थानीय युवक घायल हो गए. आरोप यह भी है कि मारपीट के दौरान एक स्थानीय युवक के हाथ पर दांत से काटा गया, जिससे उसे चोट आई.
पुलिस ने 10 यात्रियों को हिरासत में लिया: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान से आए 10 यात्रियों को हिरासत में ले लिया. घायलों का देर रात मेडिकल परीक्षण कराया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल रहा, हालांकि पुलिस की मौजूदगी से स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है.
