(ब्यूरो चीफ रजनीश दीक्षित)उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक घोषणा की है, जिसके तहत देश का पहला अग्निवीर कौशल संवर्द्धन केंद्र यानि अग्निवीर सेंटर देवभूमि उत्तराखंड में स्थापित किया जाएगा। सैन्य बाहुल्य राज्य के युवाओं को समर्पित यह केंद्र 4 साल की सेवा के बाद लौटने वाले अग्निवीरों को विभिन्न तकनीकी व व्यावसायिक क्षेत्रों में स्किल ट्रेनिंग, रोजगार और सुरक्षा बलों व कॉर्पोरेट जगत में सीधे समायोजन के बेहतरीन अवसर देकर उनके भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाएगा
इस पहल की प्रमुख बातें:
राज्य में अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण व्यवस्था।
शारीरिक फिटनेस, लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व विकास पर फोकस।
आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं और अनुभवी प्रशिक्षकों की व्यवस्था।
उत्तराखंड के अधिक से अधिक युवाओं को सेना में भर्ती के लिए तैयार करना
