उत्तराखंड,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से संवाद के लिए देहरादून पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। छात्राें की गूंज कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी स्टेज से छात्रों को संबोधित और उनके साथ संवाद करेंगे। इसके लिए पंडाल में एक तरफ स्टेज तैयार किया गया है। उस पर सिर्फ राहुल गांधी ही रहेंगे। ग्राउंड छोटा है और छात्रों की भीड़ ज्यादा आने की संभावना है। इसको देखते हुए पंडाल में छात्राें के लिए स्टैंडिंग व्यवस्था की गई है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज छात्रों के साथ संवाद करने देहरादून के रेस कोर्स स्थित बन्नू ग्राउंड में पहुंच रहे हैं. राहुल गांधी स्पेशल फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गये हैं. देहरादून में राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे.कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा सिंह ने बताया राहुल गांधी जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 4.30 के आसपास मसूरी रोड स्थित एक होटल पहुंचेंगे. जहां वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे. साथ ही वे संगठनात्मक मजबूती को लेकर पार्टी नेताओं के साथ चर्चा भी करेंगे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के देहरादून आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्साह है. पार्टी नेताओं के साथ वार्ता करने के बाद राहुल गांधी बन्नू स्कूल ग्राउंड में भारी संख्या में युवाओं और छात्रों के साथ संवाद करने जा रहे हैं.
राहुल की उपस्थिति में ही कांग्रेस के सामने यक्ष प्रश्न भी है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में गणेश अध्यक्ष को नौ माह का समय हो चुका है, लेकिन अब तक नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित नहीं हो सकी है। चुनावी वर्ष में संगठन की तैयारियों पर इसका असर पार्टी के भीतर ही महसूस किया जा रहा है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष रहे करन माहरा भी साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में नई कार्यकारिणी के लिए तरस गए।
