हरिद्वार, उत्तराखंड में लगातार भाजपा विधायकों की बिगड़े बोल सामने आ रहे हैं वही आज फिर भाजपा के रुद्रप्रयाग से विधायक भरत सिंह चौधरी ने भरी सभा में कहा – जो अधिकारी मेरी नहीं सुनेगा, वो मेरे जूते की सुनेगा
विधायक भरत सिंह चौधरी का यह वायरल वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है. बताया जा रहा है कि यह रुद्रप्रयाग जनपद के बड़मा पट्टी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान का है. कार्यक्रम में संबोधन के दौरान विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि बड़मा क्षेत्र में सैनिक स्कूल बनाए जाने की घोषणा करने वाले नेता अब गायब हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल भले ही न बन पाए, लेकिन बड़मा में वेटनरी मेडिकल कॉलेज अवश्य बनाया जाएगा
इस दौरान विधायक चौधरी ने कांग्रेस नेता और रुद्रप्रयाग के पूर्व विधायक डॉ. हरक सिंह रावत पर तंज कसा और कहा कि ‘आ गया हरक, पड़ गया फरक’ कहने वाले अब नजर नहीं आते
