हरिद्वार,टिहरी गढ़वाल में 10 लोगों से भरी पिकअप वाहन खाई में गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है, वही दो लोग गंभीर रूप से घायल है इसकी पुष्टि टिहरी की डीएम नितिका खंडेलवाल ने की है।दुर्घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी DH बौराड़ी लाया गया और उनका इलाज किया जा रहा है। बताया गया है कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
इस हादसे की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र के नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घनाग्रस्त होने पर दुख जताया है.ईश्वर से प्राथर्ना है कि दुर्घटना में दिवगंत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें. जिला प्रशासन को घायलों को उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं.
