हरिद्वार,BHL के फाउंड्री गेट पर चली गोली कांड में पांच आरोपी गिरफ्तार 

हरिद्वार, रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के भी फाउंड्री गेट के पास चली गोली कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है इस मामले पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे और चाकू भी बरामद किए गए हैं।

 

21 अप्रैल की रात BHEL फाउंड्री गेट के पास उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ युवकों ने दो दोस्तों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में वंशु नामक युवक को गोली लगने से गंभीर चोट आई।

 

अगले दिन 22 अप्रैल को पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली रानीपुर में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें 8-10 युवकों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया गया।

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर बाज नाम से ग्रुप बनाया था। गैंग लोगों को डराने-धमकाने और अपना दबदबा बनाने के लिए हथियारों का इस्तेमाल करता था। वंशु पहले से दर्ज एक मामले में गवाह था जिससे रंजिश चल रही थी। घटना के दिन आरोपी अपने साथियों नोमान कुरैशी, सत्यम, उमर गुर्जर, नितिश, मुकुल और भानु प्रताप गोयल के साथ फाउंड्री गेट के पास खड़े थे। वंशु और हन्नी को रोककर पुरानी रंजिश को लेकर विवाद किया जो मारपीट में बदल गया। इसके बाद फरहान, अनमोल और नितिश ने तमंचों से फायरिंग कर दी, जिसमें वंशु घायल हो गया। सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *