हरिद्वार, उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है वही आज हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अत्यधिक गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों का समय बदल दिया आदेश के अनुसार, अब 27 अप्रैल से 26 मई तक प्री-प्राईमरी से कक्षा पांच तक के स्कूल 7:30 से 12 बजे तक और छह से 12 तक स्कूल 7:30 बजे से 12:30 तक चलेंगे। उन्होंने आदेशों का सख्ती का पालन करने के निर्देश दिए।

