उत्तराखंड,51 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ मंदिर 

हरिद्वार, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित पवित्र केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलने की पूर्व संध्या पर, मंदिर को 51 क्विंटल से अधिक भव्य फूलों से सजाया गया है। गेंदा और अन्य आकर्षक फूलों से मंदिर परिसर और गर्भगृह को सजाया गया है, जिससे पूरा केदारपुरी क्षेत्र आस्था और सौंदर्य का प्रतीक बन गया है।

 

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल सुबह 8:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. 19 अप्रैल से उत्तराखंड की चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है. गंगोत्री और यमुनोत्री के बाद अब केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का इंतजार है. कपाट खोले जाने को लेकर सभी तरह की तैयारी चल रही है खासकर केदारनाथ मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है.केदारनाथ मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है. यह फूल दिल्ली और पश्चिम बंगाल से मंगाए गए हैं.

 

बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली मंगलवार सांय करीब 4:30 बजे केदारनाथ धाम पहुंची। ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से चली डोली 17 किमी पैदल यात्रा तय करते हुए जंगलचट्टी, रामबाड़ा, छोटे-बड़े लिनचोली और बेस कैंप होते हुए केदारपुरी पहुंची। मंदिर परिसर में पहुंचते ही हजारों श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोषों के साथ पुष्प वर्षा कर डोली का भव्य स्वागत किया। डोली ने मंदिर की परिक्रमा कर भंडार गृह में प्रवेश किया, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *