हरिद्वार,देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को एक करोड़ 1 लाख रुपये का चेक दान स्वरूप प्रदान किया। बदरीनाथ धाम में इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त कियाबीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी महेंद्र शर्मा देश के प्रसिद्ध उद्योगपति है तथा एक दशक से श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य है।
उद्योगपति महेंद्र शर्मा ने मंदिर समिति को दान किए एक करोड़,बीकेटीसी अध्यक्ष ने जताया आभार
