हरिद्वार, देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे 3 बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश ढेर हो गया, वही 1 घायल है। इस दौरान प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर के हाथ में 2 गोली लगी हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएसपी
मिली जानकारी अनुसार प्रेमनगर थाना क्षेत्र का पौंधा इलाका बुधवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। यहां बदमाशों से पुलिस की बेहद करीबी मुठभेड़ हुई। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार सूचना मिली थी कि पौंधा रोड पर एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर उससे नगदी, चेन और मोबाइल लूट लिया गया है। सूचना मिलते ही पूरे शहर में हाईअलर्ट कर दिया गया और सभी थाना प्रभारियों को चेकिंग के निर्देश दिए। वायरलेस सेट पर गूंजते संदेशों के बीच प्रेमनगर थाना पथरी नरेश राठौर अपनी टीम के साथ इलाके में मुस्तैद हो गए। इसी दौरान पुलिस को एक काले रंग की संदिग्ध कार आती दिखी, जिस पर गुजरात राज्य की नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस टीम ने जब इस सदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया, तो उसमें सवार तीन बदमाशों ने खुद को चारों तरफ से घिरता देख पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलाबारी में प्रभारी प्रेमनगर को दो गोलियां लग गईं। इंस्पेक्टर के घायल होने के बावजूद पुलिस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग के दौरान एक बदमाश मौके पर ढेर हो गया वहीं दूसरा घायल है साथ ही तीसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा जिसकी तलाश जारी है
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रात 10 बजकर 36 मिनट में पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पौंधा में एक व्यक्ति को गोली मारकर बदमाश उसकी चेन, मोबाइल फोन और पैसे छीनकर भागे हैं। इसके बाद सभी थाना क्षेत्रों में अलर्ट कर दिया गया। सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग के निर्देश दिए गए थे। प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर पूरी पुलिस फोर्स के साथ जांच कर रहे थे। जो गाड़ी बताई गई थी इंस्पेक्टर प्रेमनगर को वो गाड़ी दिखी तो उसे रुकने का इशारा किया, उसमें तीन बदमाश बैठे थे।
उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इसमें दो गोली प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर को लगीं। इस दौरान पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इसमें एक बदमाश मारा गया। उसका शव कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
