हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान के साथ रावली महदूद, जमालपुर खुर्द, और आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

हरिद्वार,आज ग्राम रावली महदूद , रामधाम, देव नगर, कृपाल नगर, चौहान मार्किट, ब्रह्मपुरी, मिनाक्षीपुरम में सफाई व्यवस्था, नालो की सफाई, नालो पर किये गए अतिक्रमण का जिलाधिकारी हरिद्वार, स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों एंव वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ निरीक्षण कर नालो से अतिक्रमण हटाने, बरसात से पूर्व नालो की सफाई सुनिश्चित करने, जिन क्षेत्रो में जलभराव की स्थिति बनती है वहां पानी की निकासी का पुख्ता प्रबंध करने, सफाई व्यवस्था ठीक करने, डोर टू डोर कुडा कलेक्शन को प्रभावी बनाने तथा नालो – नालियो या सड़को पर कुडा फेंकने वालो के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी मयूर दीक्षित जी, ग्राम प्रधान श्री प्रमोद पाल जी, सभासद श्रीमती गरिमा सिंह जी, पूर्व मंडल महामंत्री भाई चमन चौहान जी, पूर्व सभासद विपिन चौहान जी, तहसीलदार सचिन कुमार जी, खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल, अधिशासी अधिकारी शिवालिक नगर पालिका मौ तारिक खान,सहायक अभियंता सिंचाई संजय कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र पाल जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हरेंद्र कुमार जी,भाई प्रवीण चौहान जी, भाई कृष्णपाल जी, दीपक पेगवाल जी, मुकेश गोस्वामी जी,मेहर सिंह जी, कमल शर्मा जी, पवन ठाकुर जी, धनवीर जी, देशराज जी एंव स्थानीय नागरिक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *