हरिद्वार, सीएम धामी ने मुरारी बापू की रामकथा में लिया भाग

हरिद्वार, आज सीएम धामी ने प्रेम नगर आश्रम में चल रही प्रसिद्ध कथावाचक मुरारी बापू की रामकथा में सहभागिता की। कथा श्रवण के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में चढ़ावे को लेकर सामने आई अनियमितताओं तथा प्रदेश में मानसून की तैयारियों को लेकर सरकार का पक्ष स्पष्ट किया।जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. उन्होंने कहा कि “मुरारी बापू के मुख में सरस्वती का वास है और वे अपने प्रवचनों के माध्यम से सनातन संस्कृति और भारतीय मूल्यों को मजबूत करने का निरंतर कार्य कर रहे हैं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की आस्था और पहचान से जुड़े धार्मिक स्थलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों में चढ़ावे तथा प्रबंधन से संबंधित सामने आई गड़बड़ियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे गंभीर और अक्षम्य अपराध बताया।

 

उन्होंने कहा कि देवभूमि के प्रमुख धामों में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए गए दान और चढ़ावे में किसी भी प्रकार की हेराफेरी न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि धार्मिक और नैतिक दृष्टि से भी अत्यंत निंदनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे पवित्र स्थानों पर अनियमितता करना महापाप के समान है और दोषियों को किसी भी स्तर पर संरक्षण नहीं दिया जाएगा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऐसे पवित्र स्थानों पर अनियमितता करना महापाप के समान है और दोषियों को किसी भी स्तर पर संरक्षण नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया जा चुका है। वहीं पुलिस ने भी मामले में रिपोर्ट दर्ज कर प्रारंभिक कानूनी कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *