उत्तराखंड, नीट पेपर लीक मामला तीन गिरफ्तार

हरिद्वार,NEET UG-2026 परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर राजस्थान एसओजी की शुरुआती जांच में कई खुलासे हुए. शुरुआती तौर पर संकेत मिले हैं कि यह नेटवर्क सिर्फ राजस्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार अन्य राज्यों तक भी फैले हो सकते हैं. हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी. एसओजी एडीजी विशाल बंसल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि परीक्षा से पहले एक ‘गैस पेपर’ सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स में वायरल हुआ था

राजस्थान की एसओजी राकेश सहित तीन आरोपितों को देहरादून से हिरासत में लेकर गई, जिसके बाद दून का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चर्चाओं में है।हालांकि तीनों आरोपितों का देहरादून से सीधा कनेक्शन नहीं मिला है। आरोपित फरारी काटने के लिए घूमने के बहाने देहरादून आ गए थे।एसओजी ने तीनों आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाई और तीनों को डालनवाला क्षेत्र से हिरासत में लिया।

बीते तीन मई को देश भर में नीट का आयोजन किया गया। इस साल परीक्षा का आयोजन बेहद सुरक्षा के बीच आयोजित किया गया था।

इसके बावजूद पेपर लीक की बातें सामने आईं। नीट के लिए देहरादून में 13 सेंटर बनाए गए थे। जिसमें करीब 7000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जनपद में कड़ी सुरक्षा में नीट का पेपर कराया गया। परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *