शादी के कुछ दिन बाद की पति ने की पत्नी की हत्या बेड में छिपाया शव

राजधानी दिल्ली के नबी करीम इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी शादी के महज छह दिन बाद ही अपनी नई नवेली पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने लाश को कमरे में रखे बेड बॉक्स के अंदर छिपा दिया और बाहर से ताला जड़कर फरार हो गया. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी पति को बाहरी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान मोहम्मद एजाज के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है.

 

पुलिस ने निशा के परिजनों को हत्या की सूचना दी। बाद में निशा के पिता मोहम्मद हसन ने आरोपी मो. एजाज और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के अलावा दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर एजाज के बड़े भाई सरफराज को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। एजाज की तलाश में बिहार टीम भेजी गई है।

 

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर ने बताया कि निशा परवीन अपने परिवार के साथ हल्द्वानी में रहती थी। एक जानकार बिचौलिए के जरिये 26 अप्रैल को निशा की वैशाली, बिहार निवासी एजाज से शादी हुई थी। एजाज का नबी करीम इलाके में बैग बनाने का काम है। यह किराये का कमरा लेकर लक्ष्मणपुरी, नबी करीम में रहता था।

 

29 अप्रैल को हल्द्वानी से लाया दिल्ली

शादी के तीसरे दिन 29 अप्रैल को आरोपी अपनी पत्नी निशा परवीन को हल्द्वानी से दिल्ली अपने कमरे पर ले आया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि दिल्ली लाते ही आरोपी ने निशा के साथ दहेज को लेकर मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी निशा ने परिवार को दी। इस बीच 2 मई को आरोपी ने झगड़े के बाद पत्नी की हत्या कर दी।

 

बदबू आने पर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस

पड़ोसियों ने दुर्गंध आने के बाद 8 मई को मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर से निशा परवीन का शव बेड के भीतर से बरामद हुआ। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया। वारदात की जानकारी क्षेत्रीय एसडीएम को देने के अलावा क्राइम टीम व एफएसएल को दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों हवाले कर दिया गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि गला घोंटकर निशा की हत्या की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *