पंजाब,महतपुर पुलिस ने 84 नशीली गोलियों सहित 2 तस्करों को किया गिरफ्तार  

पंजाब जालंधर, 18 मई 2026:* जालंधर ग्रामीण पुलिस के थाना महतपुर की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को 84 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है।

 

SSP हरविंदर सिंह विरक के निर्देश पर DSP शाहकोट सरवण सिंह बल और SHO महतपुर अमन सैनी की अगुवाई में SI हरकीरत सिंह की टीम ने श्मशान घाट सोंगोवाल के पास नाकाबंदी के दौरान दोनों को काबू किया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गैवी पुत्र सवरन सिंह उर्फ शरनजीत सिंह निवासी गोसूवाल और हरीश कुमार उर्फ दीपू पुत्र तरसेम सिंह निवासी खिहरा मुश्तरका, थाना महतपुर के रूप में हुई है। थाना महतपुर में FIR नंबर 116, दिनांक 17.05.2026, धारा 22 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी गुरविंदर सिंह पर पहले भी थाना महतपुर में FIR नंबर 108/24, धारा 109, 333, 115(2), 118(1), 61(2), 191(3), 190 BNS और 25 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस दोनों से नशीली गोलियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के बारे में पूछताछ कर रही है।

 

*बरामदगी:* 84 नशीली गोलियां

 

—buro chief Paramjeet Kaur punjab

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *