हरिद्वार जिला अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण 

हरिद्वार , जिला अस्पताल अक्सर सुखियों में रहता है कभी मरीजों को लेकर तो कभी साफ सफाई को लेकर वही आज स्वास्थ्य मंत्री ने हरिद्वार के जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण किया जिसके बाद से डॉक्टरों में हड़कंप मच गया हर कोई हैरान था कि अचानक से स्वास्थ्य मंत्री का आना वही स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में साफ सफाई ना होने पर सीएमएस को जमकर फटकार लगाई अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने वार्डों, ओपीडी, शौचालयों और अस्पताल परिसर का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण में कई स्थानों पर गंदगी, खराब रखरखाव और व्यवस्थाओं में लापरवाही सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।

 

मंत्री के गुस्सा को देखकर कर्मचारियों में सन्नाटा छा गया। स्वास्थ्य मंत्री ने मेला अस्पताल के भवन का जायजा लिया। इसमें अभी जिला अस्पताल चल रहा है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था, रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अस्पताल में खामियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री आजकल सरकारी अस्पतालों में जाकर सुविधाएं देख रहे हैं। कमियों मिलने पर उनकी ओर से अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई जा रही है। इससे इन दिनों स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश में सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *