हरिद्वार,योगनगरी ऋषिकेश के रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात मेंटेनेंस के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए. राहत की बात ये रही कि ट्रेन खाली थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया. हादसा इतना भयानक था कि एक बोगी पटरी से बिल्कुल अलग होकर पलट गई और करीब 20 फुट तक ट्रैक से बाहर लटक गई. रेलवे ने जांच शुरू कर दी है.
शुरुआती जांच में ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रेन की नियमित मेंटेनेंस के दौरान यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद पूरे ट्रेन के मूवमेंट को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।
रेलवे पुलिस ने भीड़ को हटाया
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के करीब ढाई घंटे बाद तक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक पर जमा हो गए थे। बाद में सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया।
