देहरादून, ब्यूरो चीफ रजनीश दीक्षित)सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद अब सीएम धामी का भी बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सड़कों पर नमाज़ पढ़ने की इजाज़त होनी चाहिए। हमने कहा कि नमाज तय जगह पर ही पढ़ी जानी चाहिए। किसी को भी इस व्यवस्था में बाधा डालने का अधिकार नहीं है।
सीएम धामी बोले— आस्था का सम्मान है, लेकिन सड़कों को बंधक बनाने की इजाजत किसी को नहीं*
*नमाज़ के लिए मस्जिद और ईदगाह तय, सार्वजनिक रास्तों को जाम करना स्वीकार्य नहीं- सीएम धामी*
*मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा हमला, तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करने का लगाया आरोप*
*चारधाम यात्रा के दौरान राज्य का अनुशासन और माहौल शांत रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम*
*देवभूमि की संस्कृति और शांति से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्रवाई*
