ऋषिकेश नाबालिक दुष्कर्म मामले में होटल संचालक, मुख्य आरोपी और होटल मैनेजर गिरफ्तार

हरिद्वार,तीर्थनगरी ऋषिकेश में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मुख्य आरोपी समेत होटल के मैनेजर और संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी घटना के सामने आने के करीब 24 घंटे के भीतर की गई. जांच के दौरान होटल प्रबंधन की भूमिका भी सामने आने के बाद पुलिस ने मैनेजर और संचालक को गिरफ्तार कर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की है. पुलिस ने संबंधित होटल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए सराय एक्ट के तहत उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को रिपोर्ट भी भेज दी है.

30 अगस्त को पुराने रेलवे स्टेशन के समीप चेला चेतराम मार्ग पर एक होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी के अलावा होटल मैनेजर और संचालक को सह आरोपी बनाते हुए पोक्सो के तहत दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी।

 

पुलिस जांच में मुख्य आरोपी की पहचान सोफियान (21) निवासी ग्राम गढ़ी, थाना जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही थी। प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते 31 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर आरोपी सोफियान को हरिद्वार में सिंहद्वार फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया।

घटना के समय सीसीटीवी थे बंद

  1. प्रभारी निरीक्षक बिष्ट ने बताया कि पुलिस पूछताछ और विवेचना में इस बात की पुष्टि हुई है कि घटना के समय में होटल के सीसीटीवी कैमरों को बंद किया गया था। होटल में नाबालिग को बिना आवश्यक पहचान और सत्यापन के ठहरने की अनुमति दी गई व आवश्यक रजिस्टर में भी प्रविष्टि नहीं की गई। विवेचना में सामने आए इन तथ्यों के आधार पर होटल मैनेजर वैभव गुप्ता (34) और संचालक राहुल अग्रवाल (36) निवासी अद्वैतानंद मार्ग को मामले में सह अभियुक्त बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है। होटल में सुरक्षा और सत्यापन संबंधी नियमों की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू की है। इसके लिए सराय एक्ट के तहत उपजिलाधिकारी ऋषिकेश को आधिकारिक रिपोर्ट भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *