देहरादून एयरपोर्ट पर तैनात पुलिस कर्मी सर्विस गन से चली कई गोलियां मौके पर मौत

हरिद्वार,उत्तराखंड के देहरादून जिले से बड़ी खबर सामने आई है. देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के स्टेट गेस्ट हाउस में तैनात हेड कांस्टेबल सुनील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सुनील की कार्बाइन (राइफल) से एक के बाद एक 11 राउंड फायरिंग हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. अभी पुलिस की तरफ से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार हेड कांस्टेबल सुनील देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के स्टेट गेस्ट हाउस में तैनात थे. सोमवार को वह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद रानीपोखरी स्थित अपने आवास पर पहुंचे थे.

फिलहाल पुलिस इस संदिग्ध मामले की जांच में जुटी है। फॉरेंसिक की टीम भी घटनास्थल से आवश्यक सबूत जुटाकर उनकी जांच कर रही है। थानाध्यक्ष आरएस खोलिया के मुताबिक 49 वर्षीय हेड कांस्टेबल सुनील कुमार जौलीग्रांट के एयरपोर्ट के गेस्ट हाउस में था। रानीपोखरी स्थित नागाघेर में उसका मकान है। साथ में पत्नी व 18 साल का बेटा व 16 साल की बेटी भी रहती हैं।

घटना के दौरान सुनील मकान के आंगन में था, जबकि परिवार के लोग भीतर थे। अचानक चली गोलियों से किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की बारिकी से जांच में जुटी है। मौके से गोलियों के दस खोखे मिले हैं। बताया कि सुनील उत्तराखंड की आई पुलिस में तैनात था, जिसकी ड्यूटी जौलीग्रांट एयरपोर्ट के गेस्ट हाउस में लगाई गई थी। उधर, इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र के लोग सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *