हरिद्वार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई और एक अन्य को मारी गोली

हरिद्वार,कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में गोली चलने से अफरा तफरी मच गई है. बताया जा रहा है कि सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की जांच के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने गोली चली है. इस दौरान हरिद्वार जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई सचिन चौहान को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मार दी गई.

मिली जानकारी अनुसार हरिद्वार में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई को गोली मारी:नापतोल के दौरान पटवारी के सामने चलीं गोलियां, दो की हालत नाजुकजानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह जब सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की जांच के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने फायरिंग हुई। गोली लगने से सचिन चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सचिन के पेट में गोली लगी है। इस घटना में एक अन्य ग्रामीण किशनपाल भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल से AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह प्रशासन की टीम सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों के मद्देनजर जांच के लिए मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के अतुल चौहान और भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरुण चौहान के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। जिसके बाद कई राउंड फायरिंग हुई सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे सभी बिंदुओं को नजर रखते हुए जांच जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *