हरिद्वार,भारत के दिग्गज शूटर और कोच जसपाल राणा का आज 12 जून शुक्रवार को दिल्ली में निधन हो गया. उनका पार्थिक शरीर देर शाम को उनके आवास देहरादून पहुंचा. दिवंगत जसपाल राणा के अंतिम दर्शन करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पूर्व सीएम हरीश रावत के अलावा प्रदेश की तमाम राजनीतिक और खेल से जुड़ी हस्तियां उनके घर पहुंची. इस दौरान जसपाल राणा की शिष्य और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर भी भावुक दिखाई दी.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जसपाल राणा ने बहुत कम उम्र में ही बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की थी और पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया था। उन्होंने न केवल स्वयं खेल की दुनिया में परचम लहराया, बल्कि प्रशिक्षण देकर अनेक खिलाड़ियों को तैयार किया। केवल 49 वर्ष की कम उम्र में उनका इस दुनिया से जाना उनके पूरे परिवार, खेल प्रशंसकों के लिए बहुत दुखदायक घड़ी है। ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।
प्रसिद्ध निशानेबाज, पद्मश्री से सम्मानित, भारतीय खेल जगत की गौरवशाली पहचान एवं उत्तराखण्ड के सपूत श्री जसपाल राणा जी के आवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
देवभूमि की माटी के लाल महान निशानेबाज जसपाल राणा के निधन से हम सब स्तब्ध हैं। उनका निधन ऐसा शून्य है जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा। उन्होंने निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहराया और देश का मान बढ़ाया। उनका मार्ग दर्शन हमेशा स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। बाबा केदारनाथ और भगवान बदरीविशाल पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें।
