हरिद्वार, थाना सिडकुल क्षेत्र के डालूवाला गांव में हर रोज की तरह दो यक्ति अपने खेत में काम कर रहे थे वही अचानक से मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई इस बीच दोनों व्यक्ति खेत में काम कर रहे थे कि अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों युवक बुरी तरह से झुलस गए और वही दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ पड़ी परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैन्तुरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की जान गई है। प्रशासन द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने और नियमानुसार आगे की वित्तीय सहायता व अन्य अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है
