ऋषिकेश, नहाते दिल्ली के दो युवक पानी के तेज बाहों में डूबे तलाश जारी

हरिद्वार,बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंगटाली पुल के पास शनिवार दोपहर गंगा में स्नान करते समय दिल्ली के दो युवक तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। दिल्ली से 6 दोस्त दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए थे नहाने के दौरान दो युवक पानी के तेज बाहों में डूब गए प्रभारी निरीक्षक एसडीआरएफ कविंद्र सजवाण ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे जिला कंट्रोल रूम पौड़ी से सूचना मिली कि थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में ऋषिकेश से करीब 30 किलोमीटर दूर बदरीनाथ राजमार्ग पर स्थित सिंगटाली पुल के समीप गंगा में स्नान के दौरान दो युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गए हैं।

युवकों का विवरण प्रेम(26) पुत्र हरीश चंद्र, निवासी जड़ौदा, बुराड़ी, नई दिल्ली और राजन (24) पिता का नाम अज्ञात निवासी संगम विहार, दिल्ली है। बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण नदी का पानी अत्यधिक मटमैला हो गया है। सर्च अभियान में कठिनाइयां आ रही हैं। युवकों के परिजनों को भी दे दी गई है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *