उत्तराखंड,पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को देहरादून पुलिस ने ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया

हरिद्वार,उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के 35 वर्षीय बेटे आर. यशोवर्धन को देहरादून पुलिस ने फर्जी IPSअधिकारी बनकर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को कभी IPS, कभी RAW, CBI, CRPF, NIA और सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेता था।पूछताछ में उसने बताया कि UPSC में असफल रहने के बाद उसने फर्जी पहचान बनाकर लोगों को ठगना शुरू किया.

पुलिस के मुताबिक, यशोवर्धन लोगों का भरोसा जीतने के लिए अलग-अलग सरकारी अधिकारियों की फर्जी पहचान बनाता था. वह कभी खुद को वरिष्ठ IPS अधिकारी बताता था तो कभी वरिष्ठ सैन्य अधिकारी. कई मामलों में वह रॉ, एनआईए और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी होने का दावा भी करता था. लोगों को भरोसा दिलाने के लिए वह फर्जी पहचान पत्र, विजिटिंग कार्ड और वर्दी का भी इस्तेमाल करता था.

पुलिस का कहना है कि आरोपी लोगों को नौकरी दिलाने, सरकारी काम जल्दी कराने, टेंडर पास कराने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उनसे रुपये लेता था. इसी तरह की शिकायतों के आधार पर राजपुर थाने में उसके खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए. पहली शिकायत 8 जुलाई को अंकुल उपाध्याय ने दर्ज कराई. शिकायत के अनुसार, आरोपी ने खुद को वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए एक कंपनी का पंजीकरण जल्दी कराने का भरोसा दिया और इस नाम पर 15 लाख रुपये ले लिए.

देहरादून के एक अन्य युवक ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसको रक्षा मंत्रालय में डाटा साइंस कंसल्टेंट के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 4 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। इसके बाद एसएसपी देहरादून ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की। 16 जुलाई यानी गुरुवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान सीएसआई तिराहा मसूरी रोड से यशवर्धन कि गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *