उत्तराखंड,सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा पत्थर की चपेट में आकर मजदूर की मौत, कंपनी प्रबंधन पर सवाल

हरिद्वार,( ब्यूरो चीफ रजनीश दीक्षित) उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा-बड़कोट टनल (सुरंग) में आधी रात (करीब 2:00 बजे) हुए हादसे में झारखंड के रहने वाले 22 वर्षीय नरेश नामक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना टनल के बड़कोट छोर से लगभग 900 मीटर अंदर कंक्रीट की लाइनिंग का ब्लॉक टूटने और मलबे की चपेट में आने से हुई।

मिली जानकारी अनुसार चिन्यालीसौड़ स्थित सिलक्यारा टनल में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक मजदूर अचानक पत्थर की चपेट में आ गया। उसे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। कंपनी प्रबंधक ने तुरंत घायल मजदूर को सीएचसी नौगांव अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया। हालांकि, उसकी गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर झारखंड का निवासी था। कंपनी प्रबंधन ने तत्काल मृत मजदूर के परिजनों को घटना की सूचना दी है। अब आगे की आवश्यक कानूनी और सहायता संबंधी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *