उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके,

हरिद्वार,उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी विकासखंड मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. अचानक धरती हिलने का एहसास होते ही लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया. एहतियात के तौर पर कई लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों से बाहर निकल आए. हालांकि, झटके कुछ ही सेकंड तक महसूस हुए और इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई.रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 रही। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 7 किलोमीटर अंदर था। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून के मुताबिक, सभी तहसील थानों से प्राप्त सूचना के अनुसार केवल तहसील भटवाडी अंतर्गत भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं, जिसका केंद्र पिलंग के जंगलों में बताया गया है। किसी भी तहसील में किसी प्रकार की कोई हानि होने की सूचना नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *