हरिद्वार, राजाजी टाइगर रिजर्व के अत्यंत संवेदनशील और प्रतिबंधित वन क्षेत्र में प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास के पुत्र के विवाह समारोह के आयोजन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हरिद्वार रेंज के रानीपुर वन ब्लॉक स्थित श्री सुरेश्वरी देवी मंदिर परिसर में होने वाले इस हाई-प्रोफाइल आयोजन में वन्यजीव संरक्षण अधिनियमों के उल्लंघन के आरोपों के बाद वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मंदिर समिति के विरुद्ध अभियोग केश पंजीकृत कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आज रविवार को शादी प्रस्तावित थी, जिसके लिए सभी सामान मंदिर परिसर में पहुंच गया था, मंदिर परिसर को शादी की तरह सजाया गया भी था, लेकिन जैसे ही राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को यह जानकारी मिली तो उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी और सामान को उठवा दिया। इसे बाद केवल पूजा अर्चना और धार्मिक क्रिया की गई।
रविवार को एक कैबिनेट मंत्री के बेटे का विवाह समारोह है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। इसको लेकर इंतजाम किया जा रहा है। बिजली की व्यवस्था के लिए जनरेटर की व्यवस्था की जा रही है। इससे वन्यजीवों का मूवमेंट प्रभावित हो सकता है।
आरोप था कि इसमें राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी मदद कर रहे हैं। यह मामला वन महकमे के उच्चाधिकारियों तक भी पहुंचा। इसके बाद वार्डन को मौके पर जांच के लिए भी भेजा गया। इस संबंध में राजाजी टाइगर रिजर्व के प्रभारी निदेशक राजीव धीमान ने बताया कि शिकायत आयी थी, मौके पर अधिकारियों को भेजा गया।
आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस बाबत कैबिनेट मंत्री खजान दास का कहना था कि मंदिर में वैवाहिक रस्म थी। इसके बाद भंडारे का प्रसाद का वितरण किया जाना था। कोई अन्य बात नहीं थी, कोई ढोल नगाड़े नहीं बजने थे। कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया जाएगा, जिससे वन, वन्यजीवों को कोई प्रभाव पड़े। मंदिर में पूर्व में भी भंडारा होता रहा है
