देहरादून: अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने गौरव खंडेलवाल

देहरादून। आज देहरादून स्थित एम जे होटल में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी ने संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

इस अवसर पर गौरव खंडेलवाल को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासभा का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रदेशभर में और अधिक मजबूत होगा।

इस दौरान विजय पंडित, प्रदेश महासचिव (संगठन), उत्तराखंड ने गौरव खंडेलवाल जी को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रदेश में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा तथा हिंदू समाज के हितों के लिए संगठन और अधिक सशक्त होकर आगे बढ़ेगा।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा के अनुरूप पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा उत्तराखंड के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने गौरव खंडेलवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *