![]()
हरिद्वार, 21 जुलाई। प्रख्यात समाजसेवी एवं अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहित नवानी को अमित शाह यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर हरिद्वार स्थित होटल एम. जे. सरोवर पोर्टिको में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के प्रदेश महासचिव (संगठन), उत्तराखंड विजय पंडित एवं हरिद्वार जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह राठौर के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्री मोहित नवानी का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ भी दी गईं।

प्रदेश महासचिव (संगठन) विजय पंडित ने कहा कि श्री मोहित नवानी ने समाजसेवा, राष्ट्रहित एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया है। उनके नेतृत्व, संगठन क्षमता एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री मोहित नवानी अपने नवीन दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए युवाओं को राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के कार्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
अपने संबोधन में श्री मोहित नवानी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा राष्ट्रहित और समाजसेवा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: प्रदेश अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल, प्रदेश महासचिव (संगठन) विजय पंडित, हरिद्वार जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह राठौर, जिला संगठन मंत्री भूपेंद्र सिंह, जिला सचिव मोनू धीमन, जिला सचिव निशु कुशवाह, कुलदीप, विक्रम सिंह बिष्ट, रिंकू सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

हरिद्वार, 21 जुलाई। प्रख्यात समाजसेवी एवं अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहित नवानी को अमित शाह यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर हरिद्वार स्थित होटल एम. जे. सरोवर पोर्टिको में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।