रुड़की लॉरेंस विश्नोई के नाम से फिल्म निर्देशक हाजी शकील को 20 करोड़ की फिरौती के लिए धमकी

रुड़की,बॉलीवुड और फिल्म जगत से जुड़े हाजी शकील सैफी को कथित तौर पर फोन पर धमकी देकर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। दिल्ली के निहाल विहार, नांगलोई निवासी हाजी शकील सैफी दरगाह साबिर पाक में जियारत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कलियर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।धमकी देने वाले ने कथित तौर पर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है। इस संबंध में हाजी शकील ने कलियर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

हाजी शकील के मुताबिक, उन्हें मोबाइल फोन पर अनिल पंडित नाम के व्यक्ति की ओर से धमकी दी गई। फोन करने वाले ने 20 करोड़ रुपये की फिरौती नहीं देने पर उनके परिवार को खत्म करने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी उन्हें इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। घटना के बाद हाजी शकील ने कलियर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *