हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा की अहम बैठक, कई कार्यकर्ताओं को मिला नया दायित्व

हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक हरिपुर कला स्थित होटल श्री कृष्णा पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संगठन के कई कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को उनकी कार्यक्षमता और समर्पण को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा उन्हें संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन राष्ट्रहित, समाजसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान ये राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी जी, राष्ट्रीय महासचिव, सौरभ आहूजा जी, प्रदेश अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल जी विजय पंडित प्रदेश महासचिव संगठन जिला प्रदेश सचिव आशीष कालरा जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह राठौड़, युवा जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता, जिला अध्यक्ष बिजनौर राजीव जी जिला संगठन मंत्री भूपेंद्र सिंह जिला सचिव निशु कुशवाह, महिला मोर्चा जिला महासचिव अंशिका शर्मा, मोनू धीमन, सूरज भरद्वाज, शिवम पांडे, विवेक सिंह, मेहरबान भंडारी, सुबोध नेगी, सचिन कुमार, आदि पदाधिकारी गण मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *