उत्तराखंड में कल भी जमकर बारिश ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में कल भी भारी बारिश का अलर्ट है बारिश के चलते लगातार सहायक नदियां उफान पर है मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन, बिजली चमकने के साथ मूसलाधार बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने का अनुमान है।केंद्र की ओर से पौड़ी, चमोली, चंपावत, टिहरी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 24 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। वही आज बारिश के बाद गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है पहाड़ों पर हो रही बारिश से सड़को को भी नुकसान हो रहा है गली मोहल्ले भी तालाब बन चुक हैं जीवन अस्त व्यस्त हो गया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *