हरिद्वार के लक्सर-पुरकाजी मार्ग पर खानपुर थाना क्षेत्र में ब्राह्मणवाला पुलिया के पास सीएनजी (CNG) से भरे दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे भारी गैस रिसाव हुआ और हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष खानपुर ने तुरंत पहुंचकर यातायात रोका और सीएनजी विशेषज्ञों की मदद से रिसाव को नियंत्रित किया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। राहत एवं बचाव टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घायल ट्रक चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया.क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया गया. जिसके बाद यातायात को दोबारा सुचारू रूप से चालू किया गया.
अधिकारियों की रही निगरानी: घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह लक्सर, प्रभारी निरीक्षक खानपुर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी पुलिस बल सहित तथा एफएसओ लक्सर अपनी टीम के साथ स्थिति सामान्य होने तक मौजूद रहे.
