हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल, कुलसचिव से कर्मचारियों ने की मारपीट,

हरिद्वार, शनिवार सुबह कुलसचिव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि कुलपति कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार के साथ मारपीट की. आरोप है कि कुलसचिव को जमीन पर गिराकर पीटा गया. घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा हो गया.

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय में कर्मचारियों ने कुलसचिव के साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर कुलपति प्रतिभा लुथरा भी थाने पहुंचीं। मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में पिछले कई दिनों से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इस दौरान कर्मचारियों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच लगातार विवाद बढ़ रहा था। आंदोलन के चलते परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात ही कर्मचारियों का आंदोलन समाप्त हुआ था। इसके अगले ही दिन शनिवार को कुल सचिव के साथ मारपीट की घटना हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों से जुड़े विवाद के दौरान कुल सचिव को निशाना बनाया गया।

कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा घटना के बाद घायल कुल सचिव को अपने साथ कनखल कोतवाली लेकर पहुंचीं। पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई। इसके बाद कुल सचिव का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

 

दूसरी ओर कर्मचारी यूनियन से जुड़े लोग भी मेडिकल कराने के लिए कोतवाली पहुंचे। इससे मामले में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के आंदोलन और प्रशासन के बीच पहले से चल रहे विवाद के बाद हुई इस मारपीट ने मामला और गंभीर कर दिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और संबंधित पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मारपीट में कौन-कौन शामिल था और विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी परिस्थितियां सामने आएंगी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *