हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में किसानों एवं युवाओं की एक पंचायत आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इस पंचायत में क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की गई है।
मिली जानकारी अनुसार, पंचायत में शिवा चौहान को खुला समर्थन देने के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। पंचायत की संभावित तिथि 1 या 2 दिसंबर बताई गई है।
इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल बढ़ने की संभावना है। हालांकि, पंचायत का अंतिम स्थान, समय और आधिकारिक कार्यक्रम अभी स्पष्ट नहीं किया गया है।
अब देखना होगा कि इस पंचायत में क्षेत्र के किसान, युवा और अन्य समुदायों के लोग कितनी संख्या में भागीदारी करते हैं।
