देहरादून एक माह में पांच हत्या युवक को मारी गोली मौके पर मौत जांच में जुटी पुलिस 

हरिद्वार, देहरादून में लगातार पांच हत्या हो गई जिसने पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया वही आज फिर सुबह सिल्वर सिटी मॉल में जिम करने के लिए आए स्टोन क्रशर संचालक की दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे, उन्होंने एक बाइक चालक को मुख्य सड़क पर तैयारी स्थिति में रखा हुआ था। स्टोन क्रशर को गोली मारने के बाद तीनों बाइक से फरार हो गए।

 

बताया जा रहा है कि मृतक विक्रम शर्मा उम्र 45 वर्ष का काशीपुर में स्टोन क्रशर है, जबकि वह देहरादून के रेसकोर्स में रहता था। वह सुबह 9:00 बजे जिम आया था, करीब 10:30 बजे जिम से नीचे उतर रहा था। हमलावरों ने स्टोन क्रशर संचालक पर तीन गोलियां मारी, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

अंदेशा जताया जा रहा है कि स्टोन क्रशर संचालक को किसी से जान का खतरा था, इसलिए वह भी पिस्टल लेकर आया हुआ था, लेकिन हमलावरों ने उसे पिस्टल निकालने का मौका तक नहीं दिया।

 

घटना की सूचना पाते ही आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी अजय सिंह, एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर भी मौके पर पहुंचे। सभी एंगलों से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *