हरिद्वार, भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर के बेटे शिव प्रताप आदित्य राठौर से कुछ लड़कों ने होली के दिन मारपीट शुरू कर दी जिसकी सूचना पुलिस को दी जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया जांच में जुटी पुलिस
मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दो बेटों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, शिव चार मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे कड़च्छ मोहल्ले में रविदास मंदिर के सामने देशराज राठौर की दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि अचानक प्रवीण कुमार किसी बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए दुकान में घुस आया।
उसके हाथ में ईंट और चाकू था। आते ही उसने हमला कर दिया, जिससे शिव की नाक पर चोट आई। शोर-शराबा होने पर प्रवीण का पिता राजू और भाई प्रदीप भी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और मिलकर मारपीट की। बीच-बचाव के लिए आए विशाल राठौर और राहुल ने किसी तरह मामला शांत कराया। वहां से जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस प्रकरण की जांच की जा रही है।
