हरिद्वार, आज सुबह से 12 वी क्लास के बच्चों की दिल की धड़कन रुकी हुई थी जैसे ही 12 वी क्लास का रिजल्ट घोषित हुआ तो सभी छात्र और छात्राओ के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी आज के समय में लड़कों से अधिक पढ़ाई और खेल कूद में लड़कियां अब्बल आ रही हैं वहीं आज अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल में 6 लड़कियां और दो लड़कों ने स्कूल में टॉप किया जिसमें स्वाति कुमारी ने सबसे ज्यादा नंबर लाकर अपने माता पिता और स्कूल का नाम रोशन किया
मिली जानकारी अनुसार माया बिहार कालोनी में रहने वाली छात्रा स्वाति कुमारी ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। वहीं इशिता तनेजा ने 93 प्रतिशत, गौरी चौहान ने 92 प्रतिशत तथा जीतेश और विधि बाली ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।
