ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है, ईरान तुरंत सरेंडर करे

हरिद्वार,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि ईरान के बिना शर्त आत्मसमर्पण करने तक उनके साथ कोई समझौता नहीं होगा. ट्रंप ने आगे कहा एक महान और स्वीकार्य नेता के चयन के बाद हम और हमारे कई अद्भुत और बहादुर सहयोगी एवं साझेदार ईरान को विनाश के कगार से वापस लाने के लिए अथक प्रयास करेंगे. इसके साथ ही हम इसे आर्थिक रूप से पहले से कहीं अधिक बड़ा, बेहतर और मजबूत बनाएंगे.

 

अपने सोशल मीडिया ट्रूथ पर ट्रंप ने लिखा, “ईरान के साथ बिना शर्त आत्मसमर्पण के अलावा कोई समझौता नहीं होगा! उसके बाद, और एक महान और स्वीकार्य नेता के चयन के बाद, हम और हमारे कई अद्भुत और बहादुर सहयोगी और साझेदार ईरान को विनाश के कगार से वापस लाने के लिए अथक प्रयास करेंगे, और उसे आर्थिक रूप से पहले से कहीं अधिक बड़ा, बेहतर और मजबूत बनाएंगे. ईरान का भविष्य उज्ज्वल होगा. ईरान को फिर से महान बनाओ (MIGA!)इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद! राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप”

 

अमेरिकी सेना के बी-2 बॉम्बर और कई लड़ाकू विमान पहले से ही ईरान के अलग-अलग ठिकानों पर हमले कर रहे हैं. इन हमलों के जरिए ईरान की सैन्य ताकत और ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. इस बीच डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के कई मतलब निकाले जा रहे हैं

 

पहला, ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद अब ईरान की ताकतवर सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर यानी IRGC अगला बड़ा निशाना बन सकती है. दूसरा, अमेरिका का संदेश है कि ईरान के पास अभी भी सरेंडर का विकल्प मौजूद है. तीसरा, यदि ईरान नहीं झुका तो उसे पूरी तरह तबाह करने की योजना तैयार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *