देहरादून, पुलिस ने किया हत्या का खुलासा पति निकला पत्नी का हत्यारा 

हरिद्वार ,देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक महीने पहले मिले अज्ञात महिला के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल कर ली है। करीब एक महीने पहले प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला रोड स्थित बाला सुंदरी मंदिर परिसर के पास जंगल में एक अज्ञात महिला का शव सफेद प्लास्टिक के कट्टे में मिला था। शव के पास एक रजाई भी पड़ी थी, जिससे उसे ढकने की कोशिश की गई थी।

 

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि चार वर्ष पूर्व मृतक महिला के किसी अन्य व्यक्ति से शादी करने पर उसने भी दूसरी शादी कर ली थी।

 

एक साल पहले वह अपने दूसरे पति को छोड़कर उसके संपर्क में आई। एक महीने पहले वह अपनी 11 महीने की बच्ची के साथ उसके पास रहने आ गई। वह आरोपी पर उसकी दूसरी पत्नी को छोड़कर उसके साथ रहने के लिए दबाव बना रही थी। इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *